पुलिस अधीक्षक महराजगंज, श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों की रोकथाम और भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 06.04.2026 को समय करीब 17:52 बजे, थाना ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (22वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक अर्टिगा कार (रजि० नं० UP 53DF6009) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रेहान पुत्र नौसाद निवासी वार्ड नं० 11, बाल्मीकि नगर, कस्बा थाना सोनौली, जनपद महराजगंज
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त की कार की डिग्गी और जामा तलाशी से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:
प्रतिबंधित दवा 200 नग (100-100 के दो गत्ते) CODINE PHOSPHATE and Triprolidine Hydrochloride Syrup (Asooran-c), 100 ml
वाहन: अर्टिगा कार (UP 53DF6009)। नकद राशि: 8500 रुपये (भारतीय मुद्रा) और 150 रुपये (नेपाली करेंसी) व 01 मोबाइल फोन (Realme 11x) बरामद की गयी ।
अरसद पुत्र निमुल्लाह निवासी सोनौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज (सह अभियुक्त)
उपरोक्त अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 45/26 के तहत धारा 8/22/23/29 एनडीपीएस एक्ट मे पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
संयुक्त पुलिस एवं SSB टीम
1. वरि०उ०नि० बृजेश कुमार पाण्डेय (थाना ठूठीबारी)
2. उ०नि० रमेश पुरी (थाना ठूठीबारी)
3. SI/GD सजल दास (22वीं वाहिनी SSB)
4. SSI/GD सुजोय दत्ता (22वीं वाहिनी SSB)
5. HC/GD उदय राम (22वीं वाहिनी SSB)
6. का० बलवन्त यादव व का० निलेश पाण्डेय (थाना ठूठीबारी)

