अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को ब्रीफिंग दी। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं पुलिस सेवा की मूल भावना पर विशेष जोर दिया।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक सशक्त, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनता के प्रति सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही आधुनिक तकनीकों के प्रयोग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहार में लाने पर बल देते हुए कहा कि यही उन्हें एक कुशल एवं प्रभावी पुलिसकर्मी बनाएगा।










