Maharajganj News: पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक की समीक्षा, अनुशासन और दक्षता पर जोर

News Desk
views
19
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज।अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी के उपरांत निरीक्षण किया। इस दौरान रिक्रूटों के सुरक्षा संबंधी उपकरण और मेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। अनुशासन, तत्परता और दक्षता पर विशेष बल दिया गया।

निरीक्षण उपरांत औपचारिक रिपोर्टिंग (O.R.) के दौरान विभागीय अभिलेखों का अवलोकन किया गया और लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूटों को अनुशासन और दक्षता के साथ काम करने की सलाह दी और कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा और सेवा करना है। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment