जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में, थाना पनियरा पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष पनियरा द्वारा सर्विलांस सेल, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का विवरण
वाजिद अली पुत्र नजर हुसैन
निवासी, ग्राम जंगल बब्बन, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 380/2025
धारा 2(ख)(i), 2(ख)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986
2. मु0अ0सं0 187/2025
धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. श्री राघवेन्द्र सिंह , थानाध्यक्ष पनियरा
2. श्री श्यामनिवास राय, प्रभारी सर्विलांस सेल
3. श्री योगेश सिंह, प्रभारी एसओजी
4. श्री आशीष कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम
5. हे0का0 प्रदीप सिंह
6. हे0का0 रणजीत सिंह
7. का0 अभिषेक कुमार यादव
गिरफ्तारी के संबंध में थाना पनियरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

