मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल – महराजगंज।आज दिनांक 06/4/2026 को आम आदमी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर विरोध प्रदर्शन किया और डीएम महराजगंज के नाम से सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को दिया. और मांग किया की महराजगंज जिले मे बंद पड़े गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को खोलें जाने हेतु मांग की जिसमे हाई कोर्ट के एक आदेश जो निम्न है हाई कोर्ट लखनऊ बैच द्वारा पारित आदेश 16/01/2026 रिट सी संख्या 307/2026 सी /एम मदरसा अहले सुन्नत ईमाम अहमद रजा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के मामले मे बंद पड़े मदरसों को 24 घंटे मे खोलने के आदेश हुआ था को आधार बना कर महराजगंज जनपद मे आदेश के अनुपालन काराने व जिले भर मे बंद गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को खोलें जाने की मांग किया है जिसमे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30(1) के अंतर्गत संरक्षित अधिकार का भी हवाला दिया है जिसमे हाई कोर्ट ने भी जिक्र कर बंद पड़े गैर मान्यता मदरसों के संरक्षण की बात कहते हुए कहा की यह मादरसे जब सरकार से लाभ लेते तब इनके मान्यता ना होने के संदर्भ मे बंद किया जाता यह तो सरकार से कोई लाभ भी नहीं मांग रहे है जिन्हे सविधान से संरक्षण प्राप्त है.
जिसको लेकर जिलाउपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा की गरीब असहाय अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है तथा समाज पिछड़ता जा रहा है जिसकी वजह से बाल मजदूरी की ओर समाज जा रहा है जिसको रोकना आवश्यक है जिनके हित मे जल्द से जल्द बंद पड़े गैर मान्यता मदरसों को खोला जाए ज्ञापन देते समय राधेश्याम यादव, ईश्वर चंद पटेल, अम्बिका यादव, घनश्याम, विशाल भारती, शाह फैशल, समसुद्दीन अंसारी, मौलाना मोदस्सीर, राजेश, गीता देवी, शादिक अली मुगले आजम, श्री नेवास, लारी भाई,अमानुल्लाह, ईसहाक, शौकत, बांके भारती, इबरार, परमानन्द भारती सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे

