नौतनवा, जनपद महराजगंज दिनांक: 07 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित/वांरटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने 02 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त का नाम: 1- दीनानाथ पुत्र रामसुन्दर निवासी चकदह खास थाना नौतनवा जनपद महराजगंज, 2- रामचन्दर पुत्र संतराज निवासी चकदह टोला मनिकापुर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज
संबंधित : मु.सं. 10756/24 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व मु0न0 566/2013 धारा 354घ /376 भादवि
अभियुक्तगणो को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया है।

