Maharajganj News: नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

News Desk
views
23
1 month ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा पीड़िता/अपहृता की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना नौतनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026 धारा 61(2), 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता बन्दना कुमारी पुत्री रामअवतार राम निवासी महमूदपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर,उम्र करीब 32 वर्ष को दिनांक 10.03.2026 को थाना नौतनवां गेट रोड से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.03.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना नौतनवां पर सूचना दी गई कि उसके भाई मृतक अमरेश ठाकुर तथा उसके नाबालिग भतीजा एवं भतीजी की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी बन्दना,जो एसएसबी 66वीं वाहिनी में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है, अपने पति के सामने ही अपने प्रेमी सोनू गौतम से बातचीत करती थी तथा पति के विरोध करने पर उसे धमकाती थी। बताया गया कि पत्नी के इस व्यवहार से परेशान होकर मृतक अमरेश ठाकुर ने दिनांक 08.03.2026 को घटना से पूर्व दो वीडियो बनाकर अपनी पत्नी बन्दना,उसके प्रेमी तथा परिवारजनों को अपनी आत्महत्या का कारण बताया। साथ ही उसने कमरे की दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद उसने अपने दोनों नाबालिग बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नौतनवां पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्ता बन्दना कुमारी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नौतनवां पुरुषोत्तम राय,उपनिरीक्षक अम्बिका चौहान,उपनिरीक्षक तनु दुबे,हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी,कांस्टेबल राजन यादव,थाना नौतनवां (मय सरकारी वाहन) थाना नौतनवां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment