Maharajganj News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए महराजगंज पुलिस का मिशन शक्ति अभियान

News Desk
views
16
4 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। 30 नवंबर 2025: महराजगंज पुलिस द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सोनौली क्षेत्रांतर्गत कैथवलिया बरगदही खनुआ में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में महिलाओं को स्वावलंबन, आत्मरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग किया गया। साथ ही उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर म0उ0नि0 प्रिया तिवारी के नेतृत्व में म0 आरक्षी सीमा व प्रेमशीला चौहान, आशा बहू नर्मदा विश्वकर्मा व रेखा यादव तथा महिलाएँ उपस्थित रहीं।

सम्मेलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल उपायों की जानकारी दी और उन्हें समाज में आत्मविश्वास एवं निर्भीकता से अपनी बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को यह भी बताया गया कि यदि वे घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न या साइबर अपराध जैसी किसी भी स्थिति का सामना करती हैं, तो वे महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 1930, 112, 108, 1098, 102 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर तुरंत संपर्क सकती हैं।

महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

– महिला हेल्पलाइन: 1090, 181, 1930
– पुलिस हेल्पलाइन: 112
– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
– अन्य हेल्पलाइन: 108, 1098, 102

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment