बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

