अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनपद महराजगंज के सभी थानों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदन-पत्रों का परीक्षण कर संबंधित प्रकरणों में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु सम्बंधित अधिकारियों/बीट प्रभारियों को निर्देशित किया। थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों ने शिकायतकर्ता को उनकी समस्याओं के निराकरण की समय-सीमा एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे थाने पर आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
Maharajganj News: जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सुनी लोगों की समस्याएं
Published On:
👁️
Loading...

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com
