Maharajganj News: एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सोमवार की रातको निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बरपाया कहर

News Desk
views
35
4 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल -महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सोमवार रात को निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर कहर बरपाया। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और अफरा-तफरी का माहौल बन गया मृतक शव को पोस्टमार्टम हेतु पंचनामा भर कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है जबकि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सर्वजीत पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष निचलौल थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा धमउर कुट्टी टोला का बताया जा रहा है इस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रह्मा प्रताप 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है  तथा तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment