जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया

Published On:

Follow Us

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा 29 अप्रैल 2025, जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया। दोनो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण के लिए कहा।जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। एक अल्पवयस्क बंदी द्वारा जमानतदार के अभाव में रिहाई न होने की बात जिलाधिकारी महोदय को बताई गई। जिलाधिकारी महोदय ने न्यायालय के साथ समन्वय करते हुए बंदी के जमानत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जेल निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Durgesh Prajapati

दुर्गेश प्रजापति

नमस्कार, मेरा नाम दुर्गेश प्रजापति है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश के महराजगंज क्षेत्र से जुड़ी सत्यनिष्ठ, विश्वसनीय और ताजातरीन खबरें प्रस्तुत करता हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि हर खबर को बड़े ध्यान और जिम्मेदारी से तैयार किया जाए। फिर भी, यदि किसी खबर में कोई त्रुटि रह जाती है या आपको कोई सुधार सुझाने योग्य मिले, तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।WhatsApp नंबर 8188958567 या 7754835841 के जरिए धन्यवाद

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment