Maharajganj News: सिविल लाइन में नाली निर्माण का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जोर

News Desk
views
21
3 months ago
Published On:

Follow Us

बुधवार सुबह 10:00 बजे नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अध्यक्ष ने कोतवाली क्षेत्र के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और कहा कि नगर में स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्य करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सभासद सदरे आलम, सफाई प्रभारी इंद्राशन, आरिफ खान, अनुराग दुबे सहित वार्ड के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment