अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 उपनिरीक्षकों एवं आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार 8 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि 4 कर्मियों का थाना परिवर्तन किया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन चौकी प्रभारियों को भेजा गया पुलिस लाइन
उ0नि0 धर्मेन्द्र जैन, चौकी प्रभारी नगर, थाना कोतवाली से पुलिस लाइन
उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जखिरा, थाना घुघली से पुलिस लाइन
उ0नि0 अमित रंजन सिंह, चौकी प्रभारी चिउटहां, थाना सिन्दुरिया से पुलिस लाइन
उ0नि0 रामजी गुप्ता, चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवा से पुलिस लाइन
अन्य पुलिसकर्मी जिन्हें पुलिस लाइन किया गया संबद्ध
उ0नि0 मधुकर सिंह, थाना फरेन्दा से पुलिस लाइन
उ0नि0 शहनवाज अहमद, थाना कोल्हुई से पुलिस लाइन
उ0नि0 सर्वदेव खरवार, थाना पुरन्दरपुर से पुलिस लाइन
उ0नि0 प्रखान यादव, थाना निचलौल से पुलिस लाइन
इन पुलिसकर्मियों के बदले गए थाने
उ0नि0 सत्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना कोल्हुई से थाना सिन्दुरिया
उ0नि0 अरविन्द यादव, थाना पुरन्दरपुर से थाना बृजमनगंज
आरक्षी राहुल तिवारी, थाना भिटौली से थाना बृजमनगंज
आरक्षी विपिन यादव, थाना फरेन्दा से थाना भिटौली।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









