लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर जोर, महराजगंज पुलिस लाइन में अभियोजन अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

News Desk
views
3
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अभियोजन अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना तथा दोषसिद्धि (Conviction Rate) में वृद्धि करना था।

कार्यशाला में राजपत्रित अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, न्यायालय लिपिक, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस एवं अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, न्यायालय में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, साक्ष्यों को समय पर प्रस्तुत करने तथा गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, जिससे मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके और दोषियों को समय पर सजा दिलाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रभावी विवेचना, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन पक्ष की सुदृढ़ पैरवी से ही न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा अपराधियों के विरुद्ध दोषसिद्धि दर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यशाला में न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment