करमाहिया के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी घायल

News Desk
views
3
16 hours ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

निचलौल/महराजगंज। थाना क्षेत्र के करमाहिया मुर्गी फार्म के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मुजइना निवासी संजय भारती पुत्र हीरा भारती अपनी पत्नी मैना देवी के साथ बाइक संख्या UP57AW4709 (हीरो HF डीलक्स) से रिश्तेदारी में धमउर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे करमाहिया मुर्गी फार्म के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि संजय भारती के पैर के पंजों में चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मैना देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राहत की बात यह है कि घायल महिला होश में बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद अज्ञात बुलेट चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment