जनता की समस्याओं पर एसपी सख्त: थानों पर ही हो शिकायतों का समाधान, अधिकारियों को दिए निर्देश

News Desk
views
0
1 hour ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष जांच के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।

‘थानों पर ही मिले लोगों को न्याय’

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई व्यवस्था तथा महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वहीं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से हल किया जाए। एसपी ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर उनके समाधान के लिए संबंधित इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment