गोसाईपुर में SSB ने आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

News Desk
views
31
1 month ago
Last Updated:

Follow Us

शुक्रवार दोपहर 02:30 बजे गोसाईपुर में एसएसबी 22वीं वाहिनी के समवाय पतलावा के राहत एवं बचाव दल द्वारा ग्राम कम्यूनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। निरीक्षक (सामान्य) राकेश मणि पाल ने बाढ़ के समय ऊंचे स्थानों पर शरण लेने, तेज बहाव से दूर रहने और जरूरी सामान सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में गैस सिलेंडर व विद्युत उपकरणों के सावधानीपूर्वक उपयोग और प्राथमिक अग्निशमन उपायों की जानकारी दी। ग्रामीणों को इमरजेंसी व नॉन-इमरजेंसी मूवमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया और ऐसे आयोजनों की सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment