पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

News Desk
views
6
48 minutes ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर-02 बल्लभ नगर के तिवारी टोला में शनिवार को एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान रजवंत पुत्र मुन्नीलाल, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रजवंत शनिवार सुबह उठा था। दोपहर करीब दो बजे वह कमरे में चला गया। इसी दौरान घर के आसपास खेल रहे बच्चों की नजर कमरे की कुंडी में लटक रहे रजवंत पर पड़ी। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि रजवंत के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें नीतीश (5) और हगीज (3) शामिल हैं। उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले मायके चली गई थी। परिजनों के अनुसार रजवंत नशे का आदी था, जिसके चलते परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी को पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment