जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा रुद्रापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
इस आरोग्य मेले में कुल 28 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया, जिसमें 13 पुरुष और 15 महिला मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस दौरान वार्ड बॉय विजय कुमार, फार्मासिस्ट अशफाक अहमद, नर्स स्टाफ बिंदु सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।














