मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नौतनवा- महाराजगंज।तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नईकोट के राजस्व गांव महुआरी निवासी सीमा पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश का जीरो पावर्टी प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र होने के बावजूद एक गरीब विधवा महिला सीमा का नाम अंतिम सूची से काटे जाने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत महीला ने मुख्यमंत्री से करके न्याय की गुहार लगाई महिला का आरोप है कि जब योजना का बजट जारी हुआ और अंतिम लाभार्थी सूची सामने आई तो उसमें उनका नाम नहीं था इससे उन्हें गहरा झटका लगा और न्याय की उम्मीद लेकर वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं है महिला की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और जांच के दौरान उन्हें पात्र पाया गयी थी इसके बावजूद अंतिम सूची से नाम हटा दिया गया
सीमा ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं और कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं लंबे समय से पक्के घर की उम्मीद लगाए बैठी थीं लेकिन सूची से नाम कट जाने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी
वहीं गांव में इस बात की चर्चा है कि जब महिला पात्र थी और सरकार विधवा महिलों को प्राथमिकता भी दे रही और स्थलीय जांच में इसकी पुष्टि भी हो चुकी थी तो आखिर अंतिम सूची से उसका नाम किस कारण हटाया गया ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े









