घुघली में गर्मी से निपटने के लिए विद्युत विभाग ने की तैयारी, ट्रांसफार्मरो की हुई जाँच और सफाई

News Desk
views
63
1 year ago
Last Updated:

Follow Us

मंगलवार शाम 5:00 बजे विद्युत् उपकेंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घुघली विद्युत उपकेंद्र में गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने ट्रांसफार्मर की जाँच और उनके आसपास उगे झाड़ झंखाड़ की सफाई का काम शुरू कर दिया है विद्युत विभाग की टीम ने आज विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ट्रांसफार्मर की जाँच की। टीम ने ट्रांसफार्मर के सभी हिस्सों की जाँच की और यह सुनिश्चित किया कि वे ठीक से काम कर रहे हैं। टीम ने ट्रांसफार्मर के आसपास उगे झाड़-झंकार को भी साफ किया, ताकि ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने में मदद मिल सके।विद्युत विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की नियमित जाँच और सफाई से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे गर्मी के मौसम में ठीक से काम करते रहें। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बिजली का सही ढंग से उपयोग करें और बिजली की बचत करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment