अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
घुघली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान में घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान दो डम्फर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश व ASP सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ने आज दिनांक 16.04.2026 को चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी से लदे दो डम्फर व एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली ओवरलोड पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया गया।
पकड़े गए वाहन चालकों में
1.शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर – डम्फर चालक
2.अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर – डम्फर चालक
3.सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद महराजगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक
मिली जानकारी के अनुसार
मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अब खनन विभाग द्वारा जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
