अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
परसा मलिक-महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में,पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना परसा मलिक पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। परसा मलिक पुलिस टीम उ0नि0 रामजीत,हे0का0 सुभाष यादव के द्वारा मु0अ0स0 12/2026 की धारा 69 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त गोविन्द यादव पुत्र वासुदेव यादव उर्फ गुड्डू (उम्र करीब 19 वर्ष) ग्राम रेहरा टोला बेलभार,थाना परसा मलिक,जनपद महराजगंज को महदेइया टोला बकुलादह स्थित रोहिणी नदी पुल के पास गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु उसे न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
















