नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दहेज मृत्यु के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना कोल्हुई पुलिस ने दहेज मृत्यु के मुकदमे में वांछित राधेश्याम (45 वर्ष) पुत्र रामसमुझ, विशाल कुमार (22 वर्ष) पुत्र राधेश्याम तथा आरती (42 वर्ष) पत्नी राधेश्याम, निवासी ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोल्हुई में पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2026 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह, आरक्षी संतोष कुमार सक्सेना एवं महिला आरक्षी शशि यादव शामिल रहीं।









