कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक

News Desk
views
18
1 month ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार शाम 05:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और अभिभावकों के हितों के संरक्षण पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी वित्तविहीन विद्यालय उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम का पालन सुनिश्चित करें। पांच वर्षों के शुल्क, ड्रेस व पुस्तकों की जांच के लिए त्रिसदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों को वेबसाइट व सूचना पट्ट पर शुल्क विवरण प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया। अधिक शुल्क वृद्धि पर नोटिस जारी कर समायोजन कराया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यालय किसी विशेष दुकान से खरीद की बाध्यता न करें और बिना सुविधा शुल्क न वसूलें। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment