नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
चौक, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने शनिवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस की पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह एवं हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने रामबेलास पुत्र छब्बी, निवासी रुदलापुर, थाना चौक को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था।
दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल राम अयोध्या यादव एवं हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गौड़ की टीम ने वंशी पुत्र गोधन तथा मोती पुत्र गोधन, निवासी धरमपुर वार्ड नंबर-2, थाना चौक को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त मारपीट एवं धमकी से जुड़े मामले में धारा 504, 506 एवं 452 भादवि के तहत वांछित थे।
वहीं तीसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश की टीम ने दीपचन्द्र पुत्र नान्हू, निवासी मधुबनी, थाना चौक को गिरफ्तार किया। अभियुक्त धोखाधड़ी, अमानत में खयानत एवं अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने सभी वारंटियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









