अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
बरेली- यूपी। बरेली के इज्जतनगर में हिंदू महिलाओं को “चुड़ैल” कहकर गाली देने और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने वाले हसन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में खुद को पुलिस का सिपाही बताने वाला हसन असल में लफंगा निकला।
पुलिस ने अब हसन को कायदे से “मोर” बना दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश था। धार्मिक भावनाएं भड़काने और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
सवाल यह भी उठ रहे हैं कि एक लफंगे की पुलिस वालों से इतनी निकटता कैसे थी कि वह खुद को सिपाही बता रहा था। हालांकि पुलिस ने इस पर अभी कोई सफाई नहीं दी है। मामले की जांच जारी है।
