भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कारवाई, 74 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
21
3 months ago
Published On:

Follow Us

मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज

ठूठीबारी, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार रात ग्राम दिघवा तालाब के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 74 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई की रात लगभग 8:06 बजे उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नेपाली शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम दिघवा तालाब के समीप कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से ‘किमसिम सौंफ’ ब्रांड की 74 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। प्रत्येक शीशी 300 एमएल की होने के कारण कुल 22.2 लीटर शराब जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपलाल (55 वर्ष) पुत्र दुःखीलाल, निवासी ग्राम पिपरा, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज एवं कांस्टेबल विकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment