भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 4 बोरी धान बरामद

News Desk
views
2
15 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज/परसा मलिक: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना परसा मलिक पुलिस को शुक्रवार को एक और सफलता मिली। पुलिस टीम ने एसएसबी रोड के पास कार्रवाई करते हुए तस्करी कर ले जाई जा रही चार बोरी धान बरामद किया।

कस्टम एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

बरामद धान को नियमानुसार धारा 113 कस्टम एक्ट के अंतर्गत दाखिल कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूरी बरामद खेप को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

बरामदगी करने वाली टीम

कार्रवाई में थाना परसा मलिक के कांस्टेबल जितेश कुमार एवं कांस्टेबल रोशन मणि त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध एवं सीमा पार तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment