अवैध मिट्टी परिवहन पर सिन्दुरिया पुलिस की कार्रवाई, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर सीज

News Desk
views
3
15 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सिन्दुरिया, महराजगंज। अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। चालक के पास मिट्टी परिवहन से संबंधित कोई वैध प्रपत्र अथवा रॉयल्टी दस्तावेज नहीं पाए गए।
पतरेंगवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रैक्टर
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम सिन्दुरिया-पतरेंगवा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।
चेकिंग के दौरान मिट्टी से लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से वाहन के कागजात और मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
धारा 207 एमवी एक्ट के तहत ऑनलाइन सीज
दस्तावेजों के अभाव में अवैध रूप से मिट्टी परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर संख्या UP 56 AC 4781 को मय ट्रॉली एवं मिट्टी सहित धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन सीज कर दिया। इसके बाद वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, आरक्षी निखिल कुमार सौरभ, शशिकांत खरवार तथा महिला आरक्षी सोनम शामिल रहीं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं बिना वैध प्रपत्रों के मिट्टी परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment