अवैध खनन पर घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक को किया सीज

News Desk
views
2
15 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

घुघली, महराजगंज। जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड सफेद बालू लदे दो ट्रकों को सीज कर दिया। वाहन चालक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
बेलवाटीकर में चेकिंग के दौरान पकड़े गए ट्रक
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सूरज कुमार एवं एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बेलवाटीकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 57 BT 8508 तथा UP 41 AT 2700 को रोककर जांच की गई। निरीक्षण में दोनों ट्रकों पर ओवरलोड सफेद बालू लदी पाई गई।
दस्तावेज न मिलने पर की गई सीज की कार्रवाई
पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया।
खनन विभाग को दी गई सूचना
मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए खनन अधिकारी को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में सीओ सदर अंकुर गौतम, एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव, कांस्टेबल रतन जायसवाल तथा कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और ओवरलोड खनिज परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment