मोहम्मद अजहरुद्दीन तहसील संवाददाता निचलौल एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में मंगलवार को थाना चौक पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए हूटर, सायरन तथा काली फिल्म की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई वाहनों से अवैध उपकरण हटवाए तथा आवश्यकतानुसार चालान भी किए।
चेकिंग के साथ-साथ पुलिस टीम ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।









