अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, एक ट्रक सीज

News Desk
views
5
15 hours ago
Published On:

Follow Us

मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

धर्मपुर चौराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से संबंधित आवश्यक एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद ट्रक को सीज कर दिया गया।

पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहन के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment