मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
नवलपरासी, नेपाल। जिला नवलपरासी, नेपाल के गा.वि.स. बैदौली वार्ड नंबर सात टोला भैरमपुर में खाना बनाते समय लगी भीषण आग से दर्जनभर घर जलकर राख हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय अचानक आग भड़क गई जो देखते ही देखते आसपास के घरों तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 12 घर उसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा सामान, अनाज और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।
