अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।पुलिस अधीक्षक महराजगंज, शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के माध्यम से जनशिकायतें सुनी गईं। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं और शिकायतें पूरी गंभीरता से सुनी गईं।
इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
