अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
घुघली- महराजगंज। रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। थाना घुघली के चौमुखा नौका टोला में दो सगे भाइयों के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
जखीरा बाजार में मामूली बात पर कहासुनी इतनी बढ़ी कि बाल अपचारी ने सगे छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा पुत्र उपेन्द्र शर्मा पर कैंची से सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ADG गोरखपुर जोन अशोक मुथा जैन व DIG गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के अभियान के तहत थाना घुघली पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 105 BNS दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह हे0का0 श्यामप्रवेश का0 मिथिलेश राव की टीम ने बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद की। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
