अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। गांवों को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए सरकार ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (VB-G RAM G) का खाका जारी किया है। ग्राम्य विकास विभाग, UP के इस मिशन को DM महराजगंज ने रीपोस्ट कर जिले में लागू करने के संकेत दिए।
गांव में कैसे होंगे कार्य? मिशन के 7 सूत्री एजेंडे में शामिल हैं
1.कृषि एवं भूमि सुधार कार्य से पैदावार बढ़ेगी, जमीन सुधरेगी
2.जल संरक्षण एवं अमृत सरोवर से हर गांव में तालाब, पानी की गारंटी
3.ग्रामीण संपर्क मार्ग से खेत से बाजार तक पक्की सड़क
4.आवास व आधारभूत संरचना से घर और बुनियादी सुविधाएं
5.वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हरा-भरा गांव
6 .कौशल विकास व स्वरोजगार गतिविधियां से हुनर से रोजगार
7.गांव में कैसे कार्य होंगे से जमीनी स्तर पर प्लानिंग
विकसित भारत संकल्प के तहत हर गांव को रोजगार और आजीविका की गारंटी देना। मनरेगा से आगे बढ़कर स्किल, इन्फ्रा और पर्यावरण को जोड़कर समग्र ग्रामीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।
