नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जिले की सड़कों पर अब लापरवाही महंगी पड़ रही है। सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए ऐसा शिकंजा कसा कि सिर्फ 16 दिन में रिकॉर्ड 10,880 वाहनों के चालान कट गए।
अलर्ट मोड’ पर महराजगंज पुलिस
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में 1 अप्रैल से 16 अप्रैल तक जिले के हर छोटे-बड़े चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चला। शहर से कस्बों तक ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी।
इन 4 गलतियों पर सबसे ज्यादा फोकस
1.बिना हेलमेट बाइक चलाना
2. ओवरस्पीडिंग तेज रफ्तार का कहर
3. ट्रिपल राइडिंग बाइक पर तीन सवारी
4. शराब पीकर वाहन चलाना
SP का साफ संदेश: “हेलमेट बोझ नहीं, जीवन रक्षा कवच है
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी खजाना भरना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। हाल के सड़क हादसों की समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश मौतें लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के कारण हुई हैं।
जनता की नाराजगी पर SP सख्त
पार्किंग की कमी और कुछ जगह पुलिस के कड़े व्यवहार को लेकर जनता ने असंतोष जताया। इस पर SP ने मातहतों को निर्देश दिए:
1. शालीन व्यवहार: चेकिंग के दौरान अभद्रता बर्दाश्त नहीं।
2. पार्किंग समस्या: जिला प्रशासन के साथ मिलकर जल्द उचित स्थान एम चिह्नित होंगे।


