नेपाल से आकर बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नौतनवा पुलिस ने 2 चोर दबोचे – 3 मोटरसाइकिल बरामद

News Desk
views
11
5 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

नौतनवा- महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में नौतनवा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 02 अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर 03 चोरी की बाइक बरामद की हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार 

विशेष पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन एवं DIG गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा के निर्देश पर जिले में चोरों के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रैल 2026 को थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की।

 

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे नेपाल से भारत आकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। यह गिरोह पिछले कुछ महीनों से जिले में सक्रिय था और वारदातों को अंजाम दे रहा था।

 

दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment