घुघली थाना क्षेत्र में पुलिस का चेकिंग अभियान, 40 वाहनों का चालान

News Desk
views
18
11 days ago
Last Updated:

Follow Us

शुक्रवार शाम 6:00 बजे घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य सड़कों के साथ-साथ विभिन्न चौकियों और हलकों में भी विशेष जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना कागजात और अन्य नियमों का पालन न करने वाले कुल 40 वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई में करीब 32 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment