शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान सभी दलों ने पूरी प्रक्रिया पर संतोष जताया और इसे निष्पक्ष बताया।
अंतिम सूची के अनुसार जनपद में कुल 17,92,128 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें 9,76,497 पुरुष, 8,15,576 महिला तथा 55 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

