निचलौल में रामचंद्रही से करमहियां नहर तक पक्की सड़क निर्माण, ग्रामीणों में खुशी

News Desk
views
70
19 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

निचलौल (महराजगंज)। निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रामचंद्रही से वीडियो साहब की छावनी से भसीअहवां चंपा देवी फार्मेसी कालेज होते हुए ग्राम सभा करमहियां नहर तक को जाने वाली करीब 2125 मीटर लम्बी कच्ची सड़क अब पक्की बन रही है। सालों से जर्जर सड़क के कारण स्कूली बच्चों तथा आने-जाने वाले राहगीरों को बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

वित्त राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम: भारतीय जनता पार्टी के मजबूत सीपाही जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर दो प्रतिनिधि महेश भारती एंव भारतीय जनता पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता एवं ग्रामीण देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू मौर्या ने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से बार-बार आग्रह किया और लिखित एप्लिकेशन दी थी। माननीय मंत्री जी ने इसे संज्ञान में लेते हुए पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था। अब उनके आशीर्वाद से पक्की सड़क मार्ग निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

गांव में खुशी का माहौल: पक्की सड़क मार्ग बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को मंडी तथा ब्लाक व तहसील तक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इनकी रही अहम भूमिका: उक्त कार्य को शुरू कराने में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश भारती, देवेंद्र मौर्या उर्फ सोनू,अंगद भारती, संतोष गौड़, बबलू मौर्य, जितेन्द्र मौर्य, संदीप निषाद, राजू, गजेन्द्र, अशोक आदि ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment