गुरुवार दोपहर 3:00 बजे उपजिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने गुरुवार को कटहरी खुर्द व बलहिखोर पंचायत भवनों का निरीक्षण कर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। यह रजिस्ट्री कार्य हल्का लेखपाल आशीष पाल व राजस्व निरीक्षक के संयोजन में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों से संवाद कर पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य में पारदर्शिता व शुद्धता बनी रहे और कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। इस दौरान कटहरीखुर्द के प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान व बलहिखोर के ग्राम प्रधान नागेश्वर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कटहरी खुर्द व बलहिखोर में फार्मर रजिस्ट्री कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Published On:

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

