गुरुवार दोपहर 03:00 बजे धानी बाजार में गुरुवार को व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बलराम अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरी को महामंत्री चुना गया।
प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, वहीं महामंत्री ने उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।


