अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 की जानकारी दी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
*✨ सुरक्षित नारी – सशक्त समाज ✨*

