Maharajganj News: बैजनाथपुर कला में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

News Desk
views
4
5 hours ago
Published On:

Follow Us

बुधवार दोपहर 2:00 बजे सदर ब्लाक क्षेत्र के बैजनाथपुर कला निवासी वंदना के पति अरविन्द ने बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र देकर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2025-26 की मेरिट सूची पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रम संख्या 39 पर चयनित प्रीति चौधरी मानकों के अनुरूप पात्र नहीं हैं, जबकि उनके पास पर्याप्त संपत्ति और आय के साधन हैं। पत्र में कहा गया कि प्रीति द्वारा एपीएल कार्ड के आधार पर आवेदन किया गया, जबकि आपत्तिकर्ता की पत्नी के पास बीपीएल (अंत्योदय) कार्ड होने के बावजूद उसे वरीयता नहीं मिली। इस मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज है। अरविन्द ने चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए मेरिट सूची की निष्पक्ष जांच कर योग्य अभ्यर्थी के चयन की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment