Maharajganj News: बैंक चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

News Desk
views
9
14 days ago
Published On:

Follow Us

दिनांक -08 अप्रैल 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की गहनता से जांच की गई। बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्कता बरती गई।

इस दौरान बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही बैंक में आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए बताया गया कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी व अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की *धोखाधड़ी* की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस द्वारा बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यह भी अपील की गई कि बैंक से बड़ी धनराशि निकालने या जमा करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा आवश्यकता होने पर पुलिस की सहायता प्राप्त करें।

जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे बैंकिंग व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारु बनी रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment