Maharajganj News: सिंदुरिया में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

News Desk
views
19
14 days ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे खनन माफियाओं की कमर टूटती दिख रही है।

सोमवार रात की कार्रवाई:

सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। चालक से परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को *एमवी एक्ट की धारा 207 और अवैध खनन अधिनियम* के तहत सीज कर दिया।

अप्रैल में अब तक 6 वाहनों पर कार्रवाई:

कुल 06 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज

05 अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां व लोडर मशीन पर कार्रवाई  

1 बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली* ताजा कार्रवाई में जब्त

थानाध्यक्ष की सख्त चेतावनी:

प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने साफ कहा, _”क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”_

लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई से खनन माफियाओं में खौफ का माहौल है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment