मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
श्यामदेउरवा – महराजगंज। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना श्यामदेउरवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख कस्बों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों – 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – की जानकारी दी। इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

